बाँदा-दूर हो संचारी रोग,यदि मिले आप का सहयोग

SHARE:

संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।
संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का उद्घाटन मालती बासू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिसर से छात्राओ, आशाओं तथा आंगनवाडी कार्यकत्री एवं समस्त स्टाफ को शपथ दिलाकर एवं फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। साथ ही रैली को हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभियान 01 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक चलाया जायेगा। संचारी रोग तथा मलेरिया,फाइलेरिया,डेगू,टी0बी0,कुष्ठ,डायरिया आदि वायरस या बैक्टीरिया के कारण होने वाली बीमारियॉ है। संचारी रोग मच्छर,मक्खी,पशुओ एवं गंदगी के कारण फैलते है। जिन स्थानों पर जल जमाव,गंदगी एवं कूडा जमा रहता है। साफ पानी पीने की लिये उपलब्ध नहीं होता है। ऐसे स्थानों पर संचारी रोग फैलने की सम्भावना अधिक होती है। नगर पलिका परिषद एवं जल संस्थान के द्वारा ओवर हैड टंकियों की साफ सफाई की जायेगी। पानी में क्लोरीन की दवा मिलाकर क्लोरीनेशन किया जायेगा। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 आर प्रसाद द्वारा बताया गया कि संचारी रोगों से बचाव हेतु 13 सहयोगी विभागों द्वारा अभियान के अन्तर्गत समस्त जनमानस को रोगों से बचाव हेतु जागरूक करना,कूडा निस्तारण,नालियों की सफाई,स्वच्छ जल की उपलब्धता,खुले में शौच न करना,शौच के बाद व खाना खाने से पहले साबुन से हाथ धोना, जल जमाव की परिस्थिति को समाप्त करना,घरेलू पात्रों में एक सप्ताह से अधिक पानी एकत्रित न होने देना, नियमित साफ सफाई करना,घर वा घर के आस पास तथा नालियों से गंदगी एवं झाडी को हटाना,इण्डिया मार्का हैण्ड पम्प का पानी पीने के लियें प्रयोग करना,यदि साफ पानी उपलब्ध न हो तो,पानी को उबालकर प्रयोग करने के बारे में जागरूक करना,प्रचार-प्रसार एवं व्यवहार परिवर्तन की गतिविधियां करना,शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग करवाना, क्लोरिनेशन डेमों,पेयजल उबालना के विषय में जागरूक करना, कृंतक ( चूहा, छछूदर ) नियंत्रण के प्रभावी एवं सुरक्षित उपाय बताकर निरोधात्मक कार्यवाही की जायेंगी।दस्तक अभियान जो दिनांक 10.04.2026 से 30.04.2026 तक चलेगा। जिसमें घर-घर भ्रमण के दौरान आशा एवं आंगनवाडी कार्यकत्रियों द्वारा घरों पर स्टीकर लगाये जायेगें। क्षय रोग (टी0बी0) के रोगियों का चिन्हिकरण कर लाइन लिस्ट बनायेगी,घरों पर जाकर मच्छरों के पैदा होने वाली परिस्थितियों का निरीक्षण करना,बुखार के केस चिन्हित कर उनकी लाइन लिस्ट तैयार करना, बुखार के रोगियो को निकटतम चिकित्सालय पर सन्दर्भित करना, आईएलआई ( इन्फ्लुएंजा लाई इलनेस) रोगियों एवं कुपोषित बच्चों की सूची बनायेगी साथ ही प्रत्येक घर पर जा कर समस्त जन मानस की आभा आई0डी0 बनाकर उपलब्ध करायेगी। सकत ही लू से बचाव के विषय में जानकारी देगीं। संचारी रोगों से बचाव हेतु कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कन्ट्रोल रूम फोन नं0- 8005192640, 7355307846, 9628295766 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उक्त कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 आर प्रसाद,डा0 अजय कुमार,डा0 पी0के0 पाण्डेय,जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार, डीपीएम एन0एच0एम0 कुशल यादव,सहायक, मलेरिया अधिकारी बिजय बहादुर,जिला वेक्टर जनित रोग सलाहकार प्रदीप कुमार, बायोलॉजिस्ट अतुल कुमार,सीनियर एल0टी0 वृज विहारी,मलेरिया निरीक्षक राज कुमार,आनन्द मिश्रा,परीक्षित द्विवेदी,भानू प्रताप सिंह फाइलेरिया निरीक्षक गोपाल यादव,दिलीप कुमार,सूरज खिरिया, एसएफआई नगर पलिका परिषद हेमन्त सिह एवं समस्त मलेरिया स्टाफ , नगर पालिका बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं,अर्बन बांदा की आशाओं,आंगनवाडी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment