बाँदा-डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर होगी जनगणना,अधिकारी,कर्मचारियों को किया गया प्रशिक्षित

SHARE:

फील्ड स्तर पर कार्य करते समय किस प्रकार प्रत्येक परिवार तक पहुंच बनाते हुए सही एवं प्रमाणिक जानकारी संकलित करनी है, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। उपरोक्त निर्देश एडीएम ने प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए।
जनगणना-2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त चार्ज अधिकारियों (तहसील, नगर पालिका परिषद एवं पंचायत) का HLB प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सभी संबंधित चार्ज अधिकारी अपने-अपने जनगणना सहायकों एवं ऑपरेटर के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित रहे। जिससे प्रशिक्षण कार्यक्रम को समय से प्रारंभ कर सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा सका। प्रशिक्षण के दौरान एडीएम कुमार धर्मेंद्र के द्वारा अधिकारियों को जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही “Census 2027–HLO” मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल डेटा संग्रहण की प्रक्रिया, तकनीकी संचालन, डाटा एंट्री, सत्यापन एवं रिपोर्टिंग के विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। एडीएम कुमार धर्मेंद्र ने अधिकारियों को बताया गया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल प्रणाली के माध्यम से की जा रही है। जिससे कार्य की पारदर्शिता,शुद्धता एवं गति में वृद्धि होगी। प्रशिक्षण में यह भी समझाया गया कि फील्ड स्तर पर कार्य करते समय किस प्रकार प्रत्येक परिवार तक पहुंच बनाते हुए सही एवं प्रमाणिक जानकारी संकलित करनी है, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को जनगणना के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं एवं उनके समाधान के बारे में भी अवगत कराया गया। साथ ही, विभिन्न स्तरों पर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी, जनपद के विभिन्न तहसीलदार एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी करते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त की। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनगणना-2027 एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से देश की जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं। ऐसे में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करें। अंत में सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने अधीनस्थ जनगणना कर्मियों को भी समय पर प्रशिक्षित करते हुए आगामी कार्ययोजना के अनुसार तैयार रखें, ताकि जनगणना का कार्य निर्धारित समयसीमा में सफलतापूर्वक पूर्ण कराया जा सके।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment