बाँदा-पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकला बालक, पुलिस ने परिजनों से मिलाया

SHARE:

पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकले नौ वर्षीय बच्चे को यूपी-112 और थाना कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया। ऑक्सीजन पार्क के पास अकेले घूम रहे बच्चे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे चौकी मेडिकल कॉलेज ले जाकर पूछताछ की। बच्चे से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों की तलाश की और संपर्क कर बच्चे को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया।
13 अगस्त की सुबह डायल यूपी-112 पर सूचना मिली कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ऑक्सीजन पार्क के पास एक नौ वर्षीय बच्चा संदिग्ध हालत में घूम रहा है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षा के लिए चौकी मेडिकल कॉलेज ले आई। पूछताछ में बच्चे ने अपना स्थायी पता थाना बिसंडा क्षेत्र का बताया और कहा कि वह अपने परिवार के साथ बांदा शहर में रहता है। पुलिस ने बच्चे से मिली जानकारी के आधार पर तलाश शुरू की तो उसके परिजनों के बंगालीपुरा में रहने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों से संपर्क कर उन्हें चौकी मेडिकल कॉलेज बुलाया गया और बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में पता चला कि बच्चा अपने पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकल गया था। पुलिस ने परिजनों को समझाया कि बच्चों के साथ कठोर व्यवहार करने के बजाय उन्हें प्यार और धैर्य के साथ समझाएं तथा उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनें, जिससे वे अपनी समस्याएं परिवार के साथ सहजता से साझा कर सकें। साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए बच्चे के साथ स्नेहपूर्ण और सकारात्मक व्यवहार करने की हिदायत दी गई। बालक के मिलने पर परिजनों ने खुशी जताने के साथ पुलिस का आभार जताया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई