बाँदा-12 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा,दो आरोपी तमंचा समेत गिरफ्तार

SHARE:

पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात का 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तिंदवारी थाना पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली। गिरवां थाना क्षेत्र निवासी रामपाल ने छह अगस्त की शाम तिंदवारी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि बबेरू तिराहा के पास से उनकी विक्की एक्सएल मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रात्रि गश्त और वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बबेरू की ओर से तिंदवारी आते दो संदिग्ध युवक एक मोटरसाइकिल पर दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों बाइक छोड़कर भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बबेरू तिराहा के पास से मोटरसाइकिल चोरी की थी। उन्होंने यह भी बताया कि बाइक में रखा एक मोबाइल फोन पकड़े जाने के डर से रास्ते में फेंक दिया था। तलाशी के दौरान संदीप उर्फ धुनगी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बलवीर उर्फ बल्ली पुत्र कलुआ तथा संदीप उर्फ धुनगी पुत्र गुलाब, दोनों निवासी ग्राम पिपरगवां, थाना तिंदवारी, जनपद बांदा के रूप में हुई है।बरामदगी में चोरी की एक विक्की एक्सएल मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस शामिल हैं। बरामद करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल अजय यादव, वारेन्द्र कुमार एवं सुदेश कुमार की टीम शामिल रही।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई