बाँदा-समाधान दिवस में एएसपी ने दी नसीहत,शिकायतों का समय से कराएं समाधान

SHARE:

शनिवार को जनपद के सभी थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। साथ ही निराकरण कराया।
जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये आदेशों के क्रम में शनिवार को जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा समस्त थानों में जनता की शिकायतें सुन उनका निस्तारण किया गया। थाना समाधान दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने कोतवाली नगर में जनसुनवाई की। उसके समक्ष कुल 4 शिकायते आई। जिस पर एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के एएसपी शिवराज ने टीमों को मौके पर भेजा। क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार द्वारा थाना बदौसा में जनता की शिकायतों को सुन उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। एसडीएम अतर्रा राहुल दुवेदी तथा सीओ बबेरू सौरभ सिंह बिसंडा थाना पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ितों की समस्याएं सुनते हुए कई मामले निस्तारित कराये। सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी ने नरैनी कोतवाली तथा सीओ सदर राजवीर सिंह ने जसपुरा,पैलानी थाने में जन सुनवाई की। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जनसुनवाई की गयी। तथा जनता की शिकायतों/समस्याओं को सुन उनका निस्तारण किया गया। थाना समाधान दिवस पर जनपद में कुल 48 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु टीम का गठन किया गया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment