न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट और धारा 82 सीआरपीसी के तहत फरार घोषित किए गए आरोपी को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
भूरागढ़ चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, जनपद बांदा के न्यायालय में वाद संख्या 667/09/25 और मु0अ0सं0 223/23, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत सरकार बनाम महेश कुमार आदि का मामला विचाराधीन है। इसी मामले में अभियुक्त इन्द्रजीत गुप्ता पुत्र गयाप्रसाद गुप्ता, निवासी ग्राम भूरागढ़, थाना मटौंध के विरुद्ध न्यायालय से एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया था। इसके साथ ही फरार होने पर धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई भी की गई थी। न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में पुलिस टीम ने बुधवार 12 अगस्त 2026 को दोपहर 1:45 बजे आरोपी के घर पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से इन्द्रजीत गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी भूरागढ़ अरविंद कुमार, हेड कांस्टेबल सोमनाथ और कांस्टेबल अनुज यादव शामिल रहे।