बाँदा-चलती लाइन में ट्रांसफर को पकड़ा,युवक की मौत

SHARE:

पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने चलती लाइन में ट्रांसफार्मर को पकड़ लिया। जिस पर करंट लगने उसकी मौत हो गई।
कोतवाली नगर क्षेत्र के खुटला निवासी रशीद उम्र 35 वर्ष पुत्र मोहम्मद सलीम सर्राफा दुकान में काम करके अपना जीवन यापन करता था। शुक्रवार की दोपहर वह घर से निकल गया। चौराहे पर लगे बिजली ट्रांसफार्मर में के चबूतरे में चढ गया और ट्रांसफार्मर में लगे तार को पकड़ लिया। जिससे करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। आस पास के लोगो ने देखा तब सूचना परिवार वालो को दी। मौके पर पहुंचे परिजनो तथा पड़ोसियो ने बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद करा कर उसे बाहर निकाला। जीवित होने की आशंकाय पर उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए। जहां देखने के बाद डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां ने बताया कि उसकी पत्नी रूबीना गुरूवार को झगड़ कर अपने मायके चली गई थी। इसी के चलते उसने ट्रांसफार्मर पकड़कर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई शान मोहम्मद का कहना है वह सर्राफा दुकान में सफाई का काम करता था। इसके अलावा वह कबाड़ बीनता था। ट्रांसफार्मर के ऊपर कबाड़ बीनने गया था। जिससे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment