मूकबधिर किशोरी के साथ युवक ने बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। वही किशोरी चीखती रही। लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा और वह लगातार उसके साथ हैवानियत करता रहा। चीखे सुनकर गांव के लोग पहुंचे। आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने मूकबधिर किशोरी को अगवाकर घर में बंद कर लिया। इसके बाद तीन घंटे तक उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर जब पड़ोसियों ने युवक का दरवाजा खुलवाया तो घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद आरोपी चाकू का खौफ दिखाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बुधवार की शाम तकरीबन छह बजे मूकबधिर किशोरी अपने घर के पास बैठी थी। तभी आरोपी तोप सिंह उसे पकड़कर अपने घर के अंदर ले गया। आरोपी उसका मुंह भी कपड़े से बंद किए था। इसके बाद उसके साथ तीन घंटे तक दुष्कर्म किया। इधर, किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने गांव में तलाश कर रहे थे। तभी गांव के कुछ लोगों ने तोप सिंह के घर से किसी लड़की के रोने व चिल्लाने की आवाज सुनी। ग्रामीणों ने एकत्र होकर दरवाजा खटखटाया और खुलते ही ग्रामीण घर के अंदर घुस गए। जहां घर के एक कमरे में किशोरी बेसुध पड़ी थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन युवक चाकू का भय दिखाकर मौके से भागने की कोशिश की। इस पर ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बबेरू कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि मूकबधिर किशोरी का मेडिकल कराया गया है। जिसके आधार पर आरोपी तोप सिंह के खिलाफ पॉक्सो व अपहरण का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।