संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब घर वालों ने शव लटका देखा,तब उन्हें घटना की जानकारी हो सकी।
जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के पथरी गांव निवासी 23 वर्षीय अभिषेक पुत्र प्रेमबाबू ने गुरूवार की दोपहर संदिग्ध हालत में कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगा लगाकर अपनी जान दे दी। घरवालो ने देखा तो फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। आनन-फानन में उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देखने के बाद डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। इधर परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव को वापस घर ले गए। मृतक के भाई करन सिंह ने बताया कि अभिषेक ने फांसी क्यों लगाई,यह किसी को नहीं मालूम। मौत के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।