बाँदा-वांटेड 25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, गैंगेस्टर एक्ट के मामले में चल रहा था वांछित

SHARE:

हत्या,लूट सहित कई जघन्य अपराधों में शामिल मोस्ट वांटेड 25 हजार के ईनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांटेड चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जा रहे तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में गिरोह बनाकर चोरी,लूटपाट,नकबजनी तथा हत्या का प्रयास आदि घटनायें कारित करने वाले गैंगस्टर एक्ट के 25 हजार के इनामिया वांछित अभियुक्त को थाना नरैनी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि अभियुक्त रवि पुत्र रामचन्द्र निवासी राजनगर थाना नरैनी
गैंग बनाकर अपने अन्य साथियों के साथ चोरी,नकबजनी आदि की घटनाओं को अंजाम देता था। लगातार अपराध करने के चलते एसपी पलाश बंसल के द्वारा गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही कराई गई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना नरैनी में गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें अभियुक्त रवि वांछित चल रहा था। लगातार फरार रहने के चलते पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। जिसे थाना नरैनी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर शनिवार को सतना म0प्र0 रोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में संदीप तिवारी प्रभारी निरीक्षक,उप निरीक्षक नरैनी कल्बे अब्बास खां,आरक्षी सुनील कुमार,अजय यादव शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment