आंधी तूफान के दौरान पेड़ झोपड़ी में गिर गया। जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं पत्नी व बेटी बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार गिरंवा थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी 66 वर्षीय रज्जू पुत्र केशना किसानी करता था। वही पर छानी बना कर रहता था। सोमवार की रात आई आधी और बारिस के दौरान तालाब के भीटे में लगा यूकेलिप्टिस का पेड़ छानी के ऊपर भर भराकर गिर गया। जिससे रज्जू की पेड़ से दब कर मौके पर ही मौत हो गई। नजदीक में सो रही पत्नी राजाबाई और बेटी सपना बाल बाल बच गई। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर गिरवा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सैनी,चौकी प्रभारी खुरहंड विवेक त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।गांव वालो के सहयोग से पेड़ हटवाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नही मिली। ततपश्चात रात को ही पेड़ काटने की मशीन मगवाई गई। मशीन से पेड़ कटवाया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस शव को बाहर निकाल पाई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भांजे लालबाबू ने बताया कि रज्जू किसानी करता था। खेत में ही छानी बना कर रहता था।