बाँदा-घर मे घुसकर चोर ने किया हाथ साफ,उड़ाया लाखों का माल

SHARE:

घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर को पुलिस ने 12 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के कब्जे से आभूषण तथा चोरी की नगदी बरामद हुई है।
सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत छनेहरा लालपुर निवासी ज्योति पत्नी सज्जन कुमार के घर मे घुसकर चोर नगदी तथा जेवरात चोरी कर ले गए थे। जिस पर एसपी पलाश बंसल ने थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में खुलासे को लेकर अलग-अलग टीमे लगाई थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद चोर की तलाश की जा रही थी। अभियुक्त की गिरफ्तारी के क्रम में रविवार को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त पुष्पेन्द्र पुत्र छेदीलाल निवासी छनेहरलालपुर थाना कोतवाली देहात को सूचना के 12 घण्टे के भीतर बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे छनेहरलालपुर को जाने वाले पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त के कब्जे से चोरी के आभूषण, नकद रुपए तथा अवैध तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश तिवारी,उप निरीक्षक राजेश चन्द्र,आरक्षी जितेन्द्र कुमार,सचिन पटेल शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई