बाँदा-स्टेशन से गायब हुआ मासूम,पुलिस से घिरता देख आरोपी बच्चे को नहर में फेंककर हुआ फरार

SHARE:

पुलिस की सक्रियता से मासूम बच्चे की जान बच गई। स्टेशन से बच्चे को ले जाने के बाद युवक अपने आपको घिरता देख बच्चे को नहर में फेंककर भाग गया। पुलिस ने बच्चे को बरामद करने के साथ आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के अमलोखर गांव निवासी श्याम प्रकाश मुंबई जाने के लिए अपने परिवार के साथ रेलवे स्टेशन आया था। स्टेशन में वह सभी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच 2 साल का मासूम बच्चा शिवांग अचानक गायब हो गया। परिजन उसकी तलाश में जुट गए। लेकिन उसका कहीं भी आता पता नहीं चला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। एसपी पलाश बंसल ने बच्चे की बारामदगी के लिए एएसपी शिवराज के नेतृत्व के शहर कोतवाल बलराम सिंह,थानाध्यक्ष कोतवाली देहात चंद्र प्रकाश तिवारी,एसओजी प्रभारी आनंद कुमार सिंह की अलग-अलग टीमें लगाई। सीसीटीवी कैमरे में एक युवक बच्चे को ले जाते हुए दिखा। कुछ देर के बाद उसकी लोकेशन कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत महोखर गांव में मिली। लोकेशन के मिलते ही तत्काल पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इसी बीच युवक बच्चे को नहर में फेंक कर फरार हो गया। मासूम शिवांग नहर के दलदल में पड़ा मिला। बच्चे को बरामद करने के बाद पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की पहचान किशन निवासी तिंदवारी के रूप में हुई है। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने बच्चे को जीआरपी थानाध्यक्ष शेर आलम के सुपुर्द कर दिया है। बताया गया कि श्याम प्रकाश निवासी अमलोखर अपने परिवार के साथ मुंबई जाने के लिए रेलवे स्टेशन आया था। तभी अचानक उसका 2 साल का बच्चा शिवांग गायब हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बच्चा ले जाने के पीछे उसका क्या मकसद था। इस बारे में गहनता से पड़ताल की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment