बाँदा-तमंचे के साथ पकड़ा गया शातिर अपराधी,भेजा गया जेल

SHARE:

तमंचे के साथ पुलिस ने शातिर अपराधी को पकड़ा है। जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। अभियुक्त के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित कई संगीन मुकदमे भी दर्ज हैं।
नरैनी सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि सोमवार को थाना गिरवां पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति शिवहद नहर पुलिया के पास अवैध तमंचा लिए घूम रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंची पुलिस ने तमंचे के साथ उसे धर दबोचा। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम
शैलेन्द्र उर्फ करिया पुत्र स्वयंवर निवासी खुरहण्ड थाना गिरवां बताया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद हुए है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है। गिरवा प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। जिनकी छानबीन की जा रही है। हत्या के प्रयास का मुकदमा ट्रायल में भी चल रहा है। जल्द ही उसे मुकदमे में फैसला भी आने वाला है। चौकी प्रभारी खुरहण्ड विवेक कुमार त्रिपाठी,आरक्षी सोनपाल कुशवाहा शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई