बाँदा-बिछड़े लाल को देख मां की आंखे हुई नम

SHARE:

“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत गुम/भटके हुए किशोर को पुलिस ने परिजनों के बारे में जानकारी करने के बाद उसे मां को सुपुर्द किया। बच्चे के मिलने पर मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। खुशी से माँ की आँखे नम हो गई।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि दिनांक 09.05.2026 को खुरहण्ड क्षेत्र में एक 12 वर्षीय किशोर मिला था। जो मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण अपना नाम एवं पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था। बच्चे की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उसे तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन सेंटर भेजा गया। इसके बाद संयुक्त टीमों द्वारा लगातार बच्चे के परिजनों की तलाश की जा रही थी।बच्चे की पहचान हेतु उसकी जानकारी एवं फोटो चाइल्ड हेल्पलाइन के विभिन्न राज्यों के समूहों में साझा की गई।इसी क्रम में मध्य प्रदेश के जनपद रीवा से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त बालक कुछ समय पूर्व वहां के बाल संरक्षण गृह में रह चुका है। विस्तृत जानकारी करने पर पता चला कि लगभग एक वर्ष पूर्व यह बच्चा अपने घर से लापता हो गया था। जिसे रीवां बाल संरक्षण गृह द्वारा बाद में वाराणसी में उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया था। तथा पुनः बच्चा घर से निकल गया और भटकते हुए जनपद बांदा पहुंच गया था। संयुक्त टीम के अथक प्रयासों की बदौलत किशोर को उसकी मां को सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चे जीत को पाकर मां सरिता एवं परिजनों की आंखें खुशी से नम हो गईं। तथा उन्होंने पुलिस टीम,चाइल्ड हेल्पलाइन सहित संबंधित सभी विभागों का हृदय से आभार व्यक्त किया।बरामद करने वाली टीम में अखिलेश प्रताप सिंह प्रभारी विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू),उप निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय थाना मानव तस्करी रोधी,आकाश यादव प्रभारी चाइल्ड हेल्पलाइन,प्रभाकर द्विवेदी चाइल्ड हेल्पलाइन,आरक्षी प्रशांत यादव,स्वेतलाना मौर्या शामिल रही।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment