बाँदा-दो ट्रकों में भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग,दो चालकों सहित खलासी की जलकर हुई मौत

SHARE:

आमने सामने दो ट्रकों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद ट्रकों में भीषण आग लग गई। जिस पर दोनों ट्रक के चालको तथा एक खलासी की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वही एक ट्रक के खलासी ने कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची। बचाव में रेस्क्यू ऑपरेशन चलवाया। मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार के तड़के 5 बजे लगभग थाना मटौन्ध क्षेत्र के क्रेशर मोड़ के पास दो ट्रकों के जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई। सूचना पर मटौन्ध थानाध्यक्ष दीपेंद्र कुमार सिंह सहित पुलिस के आला अफसर पहुंचे। तत्काल दमकल को बुलाया गया। घण्टों मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ट्रक चालक सुरेश पाण्डे उम्र 50 वर्ष पुत्र श्रीराम पांडेय निवासी मगरावा थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर,चालक सूर्यनाथ उम्र 55 वर्ष पुत्र हरिवंश निवासी ग्राम पारा थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़, क्लीनर सनी 25 वर्ष पुत्र शिव प्रसाद निवासी जैतपुर जनपद अम्बेडकर की दर्दनाक जलकर मौत हो गई। वहीं खलासी अभिषेक यादव 24 पुत्र सुरेंद्र यादव तवाकलपुर थाना कादीपुर जनपद सुल्तान पुर ने कूदकर अपनी जान बचाई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों को सूचना के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment