बाँदा-धोखाधड़ी के मामले में 25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

SHARE:

अनुसूचित जाति के व्यक्ति की 34 बीघा जमीन का फर्जी बैनामा करने के मामले में पुलिस एक और ईनामी बदमाश को पकड़ा है। अभियुक्त के लगातार फरार रहने के चलते एसपी ने आरोपी पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया था।
सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के खुटला निवासी देबिया पुत्र चैतुवा द्वारा दिनांक 12.02.2026 को थाना मटौंध पर सूचना दी गई कि विगत 06 अगस्त 2025 को उनकी जमीन को कुछ लोगों द्वारा योजना बनाकर कूटरचित दस्तावेजों व आधार कार्ड का प्रयोग कर उनकी हटेटी पुरवा की लगभग 34 बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री बिजली खेड़ा निवासी भू माफिया आजम खान ने अपने नाम करा ली थी। जिसके सम्बन्ध में थाना मटौंध पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। वही एसपी पलाश बंसल ने अभियुक्तों के लगातार फरार रहने तथा शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। मटौंध पुलिस द्वारा अभियुक्त केदार पुत्र शिवनंदन निवासी इंटवा थाना मटौंध,दिलीप पुत्र इन्द्रपाल निवासी लुकतरा थाना कोतवाली देहात,अनिल पुत्र रामकेश निवासी पिपरगंवा थाना तिंदवारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इधर पुलिस ने मुकदमे में वांटेड चल रहे एक और अभियुक्त तथा 25 हजार रुपये के ईनामी रज्जू उर्फ नेमकुमार पुत्र मूलचंद्र निवासी ग्योड़ी बाबा खुटला थाना कोतवाली नगर को मटौन्ध पुलिस ने गोयरा तिराहे के पास गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मटौन्ध दीपेंद्र सिंह,उप निरीक्षक इंदल यादव,दारा सिंह,आरक्षी शिवम यादव,पुष्पेंद्र कुमार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई