कोतवाली नगर पुलिस ने तकनीकी सहायता से 10 लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार जताया।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में कोतवाली नगर पुलिस को विभिन्न लोगों ने मोबाइल खोने की शिकायत दी थी। शिकायत मिलने के बाद थाना प्रभारी बलराम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस और लगातार प्रयास के जरिए सभी मोबाइल फोन बरामद कर लिए। शुक्रवार को कोतवाली में मोबाइल उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक और कोतवाली नगर पुलिस का धन्यवाद देते हुए कहा कि त्वरित कार्रवाई से उनका भरोसा और मजबूत हुआ। मोबाइल बरामद करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह,खाईपार आकाश शुक्ला,कांस्टेबल विशाल शर्मा और कांस्टेबल रवि कुमार पटेल शामिल रहे।