उत्तर मध्य रेलवे के बांदा स्टेशन पर बुधवार को सेवानिवृत्त एवं सेवारत रेलवे कर्मचारियों के लिए UMID कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आदरणीय वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व एवं सहायक कार्मिक अधिकारी आदेश मिश्रा के निर्देशन में आयोजित हुआ।
शिविर में कुल 12 कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान विशेष रूप से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को UMID कार्ड से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान एवं आवश्यक सहायता प्रदान की गई, जिससे उन्हें काफी सुविधा मिली। शिविर में कार्मिक विभाग की ओर से मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक मनीष बिसोनिया, कार्यालय अधीक्षक अनिल कुमार गुप्ता एवं कार्यालय अधीक्षक तौहीद अहमद सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।अधिकारियों ने कर्मचारियों को UMID कार्ड के महत्व तथा उससे मिलने वाली स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी भी प्रदान की।