मौरंग लदे तेज रफ्तार ट्रक के चालक को झपकी आने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने तीन मकानों में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकानों की दीवारें दरक गईं और घरों के अंदर रखा सामान टूटकर बिखर गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य दूसरे कमरों में थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
चित्रकूट के शिवरामपुर थाना क्षेत्र में खोही रोड पर शुक्रवार सुबह यह हादसा हुआ। मौरंग लदा ट्रक चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित हो गया। ट्रक सबसे पहले रज्जू पटेल के मकान से टकराया। इसके बाद रफ्तार में बेकाबू वाहन ओम कुशवाहा उर्फ ओम ट्रेलर और राजू रैकवार के मकानों में जा घुसा। हादसे में तीनों मकानों को काफी नुकसान पहुंचा। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि मकानों में मौजूद लोग ट्रक की चपेट में नहीं आए। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से नुकसान की भरपाई कराने और चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तेज रफ्तार मौरंग लदे ट्रकों से स्थानीय लोगों में चिंता
स्थानीय लोगों का कहना है कि खोही रोड पर मौरंग लदे ट्रक तेज रफ्तार से गुजरते हैं। इससे सड़क किनारे रहने वाले परिवारों को हादसे का खतरा बना रहता है। तीन परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त, मुआवजे की मांग
हादसे में रज्जू पटेल, ओम कुशवाहा और राजू रैकवार के मकानों को नुकसान पहुंचा है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त मकानों की भरपाई कराने की मांग की है।