सड़क पर तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर तीन लोगों की जिंदगी लील गया। बाइक से जा रहे तीन लोगों को सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे तीनों लोग ट्रक के पहियों के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में रायबरेली हाईवे पर चंदीपुर चौराहे के पास बुधवार दोपहर करीब एक बजे यह हादसा हुआ। असनी गांव निवासी सौरभ (22) बाइक से मोहम्मद की पत्नी शबनम (35) और उनकी बेटी इल्मा (16) को बहुआ छोड़ने जा रहे थे। चंदीपुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए और ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में सौरभ, शबनम और इल्मा की कुचलकर मौत हो गई। सौरभ गांव के कोटेदार चंद्रगुप्त मौर्य का बेटा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। ट्रक और चालक की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक और चालक का पता लगाने में जुटी है। बताया गया कि ट्रक रायबरेली की ओर जा रहा था। सीओ सिटी गौरव शर्मा ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। एक साथ तीन मौतों से परिवारों में मातम
हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत से संबंधित परिवारों में शोक छा गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों और फरार ट्रक चालक की पहचान करने में जुटी है।