पुरानी रंजिश को लेकर युवक और उसके दोस्त पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अवैध तमंचे से दोनों पर फायरिंग की थी। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल धीरेंद्र उर्फ धीरू के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है, जबकि मुख्य आरोपी समेत तीन अन्य की तलाश की जा रही है।
अतर्रा थाना क्षेत्र निवासी निखिल ने तीन नवंबर को पुलिस को सूचना दी थी कि पुरानी रंजिश को लेकर राघव और उसके चार अज्ञात साथियों ने उस पर और उसके मित्र पर जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचे से फायरिंग की थी। शिकायत के आधार पर थाना अतर्रा में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अतर्रा पुलिस ने 18 नवंबर की रात अतुल को बदौसा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे आरोपी धीरेन्द्र उर्फ धीरू को 19 नवंबर को अतर्रा मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।
दो अलग-अलग स्थानों से हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपियों में अतुल पुत्र नर्वदा निवासी तुर्रा थाना बदौसा और धीरेन्द्र उर्फ धीरू पुत्र महेंद्र निवासी पचनेही थाना कोतवाली देहात शामिल हैं। गिरफ्तार धीरेंद्र के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। मुख्य आरोपी समेत तीन की तलाश जारी
मामले का मुख्य आरोपी राघव पुत्र बलराम निवासी तेंदुरा थाना बिसंडा और दो अज्ञात आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। इस संबंध में थाना अतर्रा में मुकदमा अपराध संख्या 381/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 191(3), 109(1) और 352 में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राय, उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल अजय प्रजापति, पंकज द्विवेदी और राहुल साहू शामिल रहे।