पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी गांव निवासी सुशीला (35) पत्नी रज्जू ने बुधवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के जेठ ने बताया कि सुशीला अपने सास-ससुर से अलग रहती थी और खेत में ही मकान बनाकर रह रही थी। उसका पति सूरत में रहकर मजदूरी करता है। वह दीपावली से पहले ही सूरत चला गया था। ससुर परिवार की खेती-बाड़ी देखते हैं। बुधवार को खेत में पानी लगाने को लेकर सुशीला और उसके ससुर के बीच विवाद हो गया था। इसी बात से नाराज होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।परिजनों के मुताबिक, मृतका का पति सूरत में मजदूरी करता है। वह दीपावली से पहले ही काम के सिलसिले में सूरत चला गया था। सुशीला गांव में खेत पर बने मकान में अकेले रह रही थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
महिला की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।