नोएडा-भांजी के साथ मामा ने की दरिंदगी,मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

ग्रेटर नोएडा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके रिश्ते के मामा ने दरिंदगी की। आरोपी बच्ची को बहाने से जंगल में ले गया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तलाश शुरू की और करीब दो घंटे बाद मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है।
मामा के घर आई थी पांचवीं की छात्रा
मामला बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। 12 वर्षीय बच्ची कक्षा पांचवीं की छात्रा है और अपने मामा के घर आई हुई थी। आरोपी पड़ोस में रहता था और रिश्ते में मामा लगता था। बच्ची उसे भी मामा कहकर बुलाती थी। आरोप है कि बुधवार देर रात आरोपी किसी बहाने बच्ची को अपने साथ जंगल की ओर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की और इसके बाद मौके से फरार हो गया। काफी देर तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, घटना के करीब दो घंटे बाद आरोपी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
बादलपुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
आरोपी अस्पताल में कराया गया भर्ती
मुठभेड़ में घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़ित बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई