बाँदा-विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, 123 ईवीएम सेट अलग वेयरहाउस में सुरक्षित

SHARE:

बांदा। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के मद्देनजर निर्वाचन तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी अमित आसेरी ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर मशीनों की सुरक्षा एवं रखरखाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों की मौजूदगी में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 123 बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट को अलग वेयरहाउस में सुरक्षित रखा गया। कुल मतदेय स्थलों की संख्या के आठ प्रतिशत के अनुरूप 123 बीयू-सीयू मशीनों को अलग वेयरहाउस में रखने की प्रक्रिया पूरी की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा, रखरखाव और निर्धारित प्रक्रियाओं के पालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करने को कहा।
20 नवंबर से शुरू होंगे प्रदर्शन केंद्र
आमजन और मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट के संचालन की जानकारी देने के लिए 20 नवंबर 2026 से जिला एवं तहसील मुख्यालयों पर ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों के माध्यम से मतदाताओं को मशीनों के संचालन की जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा।
ईवीएम वेयरहाउस के निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र सहित राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई