बाँदा-बिरसा मुंडा के विचार आज भी सामाजिक न्याय और स्वाभिमान की लड़ाई के हैं प्रेरणास्रोत

SHARE:

महान आदिवासी जननायक एवं स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर श्रद्धा और सम्मान के साथ उन्हें याद किया गया। इस दौरान उनके संघर्ष, विचारों और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए सामाजिक न्याय, समानता और स्वाभिमान की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
इंदिरा नगर स्थित जनता दल यूनाइटेड के जिला कार्यालय में आयोजित जयंती समारोह की अगुवाई महिला जिलाध्यक्ष पिंकी प्रजापति ने की। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की अस्मिता, अधिकारों और स्वाभिमान के सशक्त प्रतीक थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत और शोषणकारी व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष करते हुए जल, जंगल और जमीन की रक्षा को जनआंदोलन का स्वरूप दिया।
उलगुलान आंदोलन ने जगाई सामाजिक चेतना
वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का ऐतिहासिक उलगुलान आंदोलन भारतीय इतिहास में जनप्रतिरोध और सामाजिक चेतना का महत्वपूर्ण अध्याय है। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। समाज में समानता, सम्मान और अधिकारों की स्थापना के लिए उनके संघर्ष से प्रेरणा लेने की जरूरत है। वंचित, आदिवासी और कमजोर वर्गों को सामाजिक एवं आर्थिक न्याय दिलाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
पार्टी पदाधिकारियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
समारोह में जेडीयू प्रदेश कार्यकारी सदस्य रवींद्रनाथ गुप्ता, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष उमाकांत सविता, नगर विकास जिलाध्यक्ष काशी प्रसाद प्रसाद यागिक और जिला महासचिव श्रीराम प्रजापति आदि मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई