बाँदा-बागे नदी में डूबे तीनों युवकों के शव बरामद, दो दिन तक चला सर्च ऑपरेशन

SHARE:

नदी में नहाने गए तीन युवकों के डूबने से परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल ने तलाश अभियान शुरू किया। दो युवकों के शव पहले ही बरामद कर लिए गए थे, जबकि तीसरे युवक की तलाश जारी थी। रविवार को तीसरे युवक का शव भी बरामद कर लिया गया।
कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी ओम उर्फ ऋषभ (20) पुत्र अटल बिहारी, अंश (17) पुत्र अटल बिहारी और उनका मौसेरा भाई आशु उर्फ आयुष (19) पुत्र सुशील निवासी गोकिया थाना अतर्रा, 8 नवंबर को गांव के किनारे स्थित बागी नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से तीनों नदी में डूब गए। घटना की सूचना करीब तीन बजे पीआरवी 5478 के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया। अभियान के दौरान दो युवकों के शव बरामद कर लिए गए थे, जबकि तीसरे युवक की तलाश जारी थी। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर थानाध्यक्ष कालिंजर दारा सिंह के नेतृत्व में लगातार खोजबीन की जा रही थी। रविवार को तीसरे युवक का शव भी बरामद कर लिया गया। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
तीन युवकों की नदी में डूबने से मौत की खबर से परिजनों में मातम पसरा है। घटना के बाद से ही परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
एसडीआरएफ और गोताखोरों ने चलाया अभियान
तीनों युवकों की तलाश के लिए पुलिस ने गोताखोरों और एसडीआरएफ की सहायता ली। लगातार चले खोजबीन अभियान के बाद तीसरे युवक का शव भी बरामद कर लिया। गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई