बाँदा-कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

SHARE:

दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बबेरू रोड स्थित राजेश की कबाड़ की दुकान में रविवार को अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने तत्काल दमकल कर्मियों तथा कोतवाली पुलिस को मौके पर भेजा। दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह ने अपनी मौजूदगी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलवाया। पुलिस और दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई। घटना के दौरान पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही।
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
कबाड़ की दुकान में आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह के मुताबिक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई