कानपुर-प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को कमरे में किया बंद, डर के चलते की खुदकुशी

SHARE:

प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर में आहट मिलने पर गृहस्वामी ने उसे कमरे में बंद कर दिया था। खुद को कमरे में फंसा देखकर युवक घबरा गया और फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
कानपुर जिले के घाटमपुर थाना क्षेत्र के रवाईपुर गांव में मंगलवार देर रात यह घटना हुई। फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के मोहनखेड़ा गांव निवासी 25 वर्षीय शिव प्रताप सिंह उर्फ सौरव अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान गृहस्वामी परितोष कुमार को घर के भीतर किसी अनजान व्यक्ति की आहट सुनाई दी। शक होने पर उन्होंने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और शोर मचा दिया।
कमरे में बंद होने के बाद घबराया युवक
कमरे में खुद को फंसा देखकर युवक घबरा गया। घरवालों और आसपास के लोगों के एकत्र होने से पहले ही उसने कमरे में लगे लोहे के एंगल से फंदा लगा लिया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया तो युवक का शव अंदर लटका मिला।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घाटमपुर थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया के अनुसार, परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई