बाँदा-डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट शिविर में दूसरे दिन 19 पेंशनरों के बने प्रमाण पत्र

SHARE:

सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों एवं पारिवारिक पेंशनरों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में पेंशनरों को डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र बनवाने में सहयोग दिया जा रहा है, जिससे उन्हें तकनीकी और प्रशासनिक असुविधाओं से राहत मिल सके।
बांदा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक स्थित कर्मचारी सहायता केंद्र पर 3 नवंबर से 7 नवंबर 2026 तक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) अभियान 5.0 के तहत शिविर आयोजित किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस शिविर में 4 नवंबर को दूसरे दिन कुल 19 डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाए गए।
80 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनरों को मिली सुविधा
शिविर में 80 वर्ष से अधिक उम्र के दो सेवानिवृत्त पेंशनरों ओम प्रकाश सक्सेना, सेवानिवृत्त टेक्नीशियन और राम स्वरूप, सेवानिवृत्त गेटमैन के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट भी बनाए गए। शिविर के दौरान पेंशनरों की समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।
पेंशन भुगतान की निरंतरता सुनिश्चित करने की पहल
डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट शिविर का उद्देश्य पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया में होने वाली तकनीकी एवं प्रशासनिक परेशानियों से राहत देना और उनके पेंशन भुगतान की निरंतरता सुनिश्चित करने में सहायता करना है। शिविर में पेंशनरों को डिजिटल प्रक्रिया के संबंध में जानकारी भी दी जा रही है। शिविर में मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक मनीष विसोनिया, कार्यालय अधीक्षक अनिल कुमार गुप्ता तथा कार्यालय अधीक्षक तौहीद अहमद उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई