चित्रकूट-हार्ट अटैक से चौकीदार की हालत बिगड़ी,इलाज के दौरान हुई मौत

SHARE:

अचानक सीने में तेज दर्द होने के बाद अचानक चौकीदार की हालत बिगड़ गई। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
चित्रकूट जिले के रसिन गांव के कोरिन पुरवा निवासी श्यामलाल (55) पुत्र सधुवा रतन लाल इंटर कॉलेज रसिन में चौकीदार के पद पर तैनात थे। उनके बेटे सोनू ने बताया कि गुरुवार सुबह उनके पिता के सीने में अचानक तेज दर्द होने लगा। परिजन उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें बांदा स्थित रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
नजदीकी अस्पताल में कराया था भर्ती
सीने में तेज दर्द होने पर परिजन श्यामलाल को पहले नजदीकी अस्पताल ले गए थे। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी जान चली गई।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई