बाँदा-खेत की रखवाली करने गए किसान पर जंगली सुअर ने किया हमला

SHARE:

खेत की रखवाली करने गए किसान पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। घायल किसान को उपचार के लिए सीएचसी जसपुरा में भर्ती कराया गया।
पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कला गांव के मजरा सेमरा डेरा निवासी भुस्सू निषाद पुत्र रज्जू निषाद बुधवार सुबह खेत की रखवाली करने गया था। इसी दौरान जंगली सुअर ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद किसान दौड़कर पहुंचे, जिसके बाद उसकी जान बच सकी। ग्रामीणों के मुताबिक इससे पहले शिवारामपुर निवासी अशोक निषाद और राजकुमार पुत्र विपतिया भी जंगली सुअर के हमले में घायल हो चुके हैं। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से जंगली सुअर को पकड़वाने की मांग की है।
लगातार बढ़ रहा खतरा
ग्रामीणों का कहना है कि जंगली सुअर के हमलों से खेतों में काम करने वाले किसानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
वन विभाग से कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली सुअर को पकड़ने और क्षेत्र में किसानों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाये जाने की मांग की है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई