घर में खेल रही डेढ़ साल की मासूम फर्राटा पंखे की चपेट में आकर करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव निवासी लवकुश की डेढ़ वर्षीय पुत्री संस्कृति सोमवार शाम घर के कमरे में खेल रही थी। बताया गया कि कमरे में उसकी मां ने लिपाई की थी और जमीन गीली थी। इसी दौरान वहां चल रहे फर्राटा पंखे को खेल-खेल में संस्कृति ने छू लिया और करंट की चपेट में आकर पंखे से चिपक गई। मां ने मासूम को पंखे से चिपका देखा तो तत्काल प्लग हटाकर उसे करंट से मुक्त कराया। जीवित होने की आशंका में परिजन उसे सीएचसी बबेरू लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में छाया मातम
मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।