बाँदा-जनगणना प्रशिक्षण की तैयारियों का एडीएम ने लिया जायजा,व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के दिए निर्देश

SHARE:

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने जनगणना प्रशिक्षण के लिए निर्धारित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण कक्ष, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति देखी।
अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले कार्मिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर व्यवस्थित रखी जाएं। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को जनगणना संबंधी कार्यों और निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी गंभीरता से देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और व्यापक दायित्व है। इसलिए प्रशिक्षण में सभी कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए उन्हें उनके निर्धारित दायित्वों की पूरी जानकारी दी जाए।
जनगणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण दो बैचों में 7 से 14 अक्टूबर के मध्य आयोजित किया जाएगा।
निरीक्षण में मौजूद अधिकारी
जॉइंट मजिस्ट्रेट रेखा सियाक, तहसीलदार सदर विकास पाण्डेय, डायट प्राचार्य सतेंद्र पाण्डेय, जनगणना प्रभारी शैलेश शर्मा समेत संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं पर दिया जोर
प्रशिक्षण केंद्र में बैठने, पेयजल, विद्युत और अन्य आवश्यक सुविधाओं को व्यवस्थित रखने पर अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र के द्वारा विशेष जोर दिया गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई