बाँदा-स्थापना दिवस पर सपाइयों ने तैयार की पैदल मार्च की रणनीति

SHARE:

समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस पर बिजली खेड़ा स्थित पार्टी कार्यालय में संस्थापक मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विचारों एवं मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के बाद जनपद की चारों विधानसभाओं में विधानसभा अध्यक्षों की अध्यक्षता में बैठकें आयोजित की गईं। इनमें पांच अक्टूबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित पैदल मार्च की तैयारियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जन अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रही है। पार्टी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। बैठक का संचालन कुदरत उल्ला खान ने किया। बैठक में बांदा विधानसभा प्रभारी श्याम बाबू खेंगर, नरैनी प्रभारी हसनुद्दीन सिद्दीकी, तिंदवारी प्रभारी शमीम बांदवी और बबेरू प्रभारी रजनी यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
चारों विधानसभाओं में संगठन को सक्रिय करने पर जोर
बैठकों में पैदल मार्च की तैयारियों के साथ विधानसभा एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने और कार्यक्रम को प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
ईशान सिंह लवी, वीरेंद्र गुप्ता बाबू, जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा, मयंक द्विवेदी, आमिर खान मन्नी, चन्द्र जीत यादव, उर्मिला वर्मा, सुनीता रैकवार, शबाना मंसूरी, नीलम गुप्ता, पंकज यादव, जितेंद्र यादव, मुलायम यादव ओपी, रवि दिवाकर, इरफान खान, रियाज खान, मिथलेश यादव, कल्लू चौहान, ऋषि द्विवेदी, शिवमोहन कुशवाहा, नेतराम वर्मा, मौलवी बक्स और आदिल खान सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, विधानसभा अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई