बाँदा-पेट्रोल डालकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति को पेट्रोल डालकर आग लगाकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
सीओ अतर्रा अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि विगत 21 सितंबर को थाना नरैनी क्षेत्र के ग्राम बाबूपुर निवासी रामप्रकाश ने सूचना दी थी कि अतर्रा क्षेत्र के रहने वाले पूर्व परिचित उमेश ने आपसी विवाद के चलते जान से मारने की नीयत से पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना के आधार पर थाना अतर्रा में मु0अ0सं0 352/26 धारा 109/124(1) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इसी क्रम में तीन अक्टूबर की देर शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम बल्लान से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमेश पुत्र रामप्रताप निवासी सेमरिया कुशल (लाला का पुरवा), ग्राम बल्लान, थाना अतर्रा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की। जिसे बाद में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक मेहरे आलम, कांस्टेबल शाश्वत यादव और कांस्टेबल शिवम प्रताप सिंह शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई