बाँदा-गांधी-शास्त्री जयंती पर खाकी ने लिया सत्य और कर्तव्य का संकल्प

SHARE:

गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुलिस विभाग ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर सलामी दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों को दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने आचरण और कार्यशैली में उतारने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया और पूरी दुनिया को प्रेरणा दी। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे के साथ देशसेवा और सादगीपूर्ण नेतृत्व की मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि ईमानदारी, स्वच्छता, समानता और न्याय जैसे मूल्यों को जीवन और कार्यशैली में अपनाना ही दोनों महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पुलिसकर्मियों से राष्ट्रहित और जनसेवा की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का ईमानदारी व निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया गया।
पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। जिले के सभी थानों और चौकियों में भी पुलिसकर्मियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए उनके आदर्शों को याद किया।

पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य का संदेश
कार्यक्रम के दौरान सीओ सिटी सौरभ सिंह, सीओ सदर प्रतिज्ञा सिंह सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
थानों-चौकियों में भी दी गई श्रद्धांजलि
जिलेभर के थानों और चौकियों में पुलिसकर्मियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई