बदायूं-घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

SHARE:

घरेलू विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।
मामला बदायूं जनपद के उसहैत थाना क्षेत्र के बिहट गांव का है। मंगलवार देर रात आशीष का पत्नी मोहिनी (32) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर आशीष ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से मोहिनी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलने पर पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
14 साल पहले किया था प्रेम विवाह
परिजनों के मुताबिक आशीष और मोहिनी ने करीब 14 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बेटे और दो बेटियां हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे घरेलू विवाद की बात सामने आई है। हत्या की वास्तविक वजह और वारदात के पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
आरोपी पति हिरासत में
एसएसपी अंकिता वर्मा के मुताबिक प्रारंभिक जांच में महिला के पति द्वारा ही वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई