हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 11 लोगों को पुलिस ने देर रात छापेमारी कर गिरफ्तार किया। मौके से फड़ और तलाशी के दौरान 1 लाख 31 हजार 970 रुपये की नगदी, 10 मोबाइल फोन, एक कार और तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। पुलिस ने चारों वाहनों को सीज कर दिया।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार की रात राइस मिल के पास पंकज के ऑफिस में छापेमारी की। पुलिस टीम ने मौके पर जुआ खेल रहे 11 लोगों को पकड़ लिया गया। तलाशी और फड़ से 1,31,970 रुपये की नगदी, 104 ताश के पत्ते यानी दो गड्डी, 10 मोबाइल फोन, एक कार और तीन मोटरसाइकिल बरामद हुईं। बरामद वाहनों को पुलिस ने सीज कर दिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त
राजकरन पुत्र मुन्ना निवासी पनगरा, अजय पुत्र राजू निवासी राजनगर, रघुवंश उर्फ डब्बू पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी गांधीनगर, अनिल पुत्र मुन्नी निवासी पनगरा, चंचल पुत्र नाथूराम निवासी कस्बा नरैनी, शरीफ पुत्र लालू निवासी पनगरा, जितेन्द्र पुत्र छोटेलाल निवासी राजनगर, रमजानी पुत्र कल्लू खान निवासी पनगरा, नन्द किशोर पुत्र रामकिशोर निवासी अतर्रा रोड, सिम्मी जीएल पुत्र जुलियस निवासी जवाहर नगर और पंकज पुत्र सुरेश निवासी कृष्णा नगर शामिल हैं। जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
मामले में थाना नरैनी में मु0अ0सं0 269/26 के तहत धारा 3/4 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा,करतल चौकी प्रभारी अनिल कुमार साहू, कांस्टेबल आदर्श पाण्डेय, सुनील कुमार, अजय कुमार यादव, आशू प्रताप सिंह, सुशील कुमार, राजकुमार और महिला कांस्टेबल आकृति राजपूत शामिल रहीं।