झाड़-फूंक के नाम पर नाबालिग से छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र की महिला ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी नाबालिग बेटी की तबीयत ठीक करने के नाम पर एक तांत्रिक ने झाड़-फूंक के दौरान उसके साथ छेड़खानी की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 65(1)/76 बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस ने 25 सितंबर को आरोपी परशुराम पुत्र मथुरिया निवासी इटरा मिलौली, थाना बिसंडा को पवई बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 65(1)/76 बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बिसंडा चंद्रप्रकाश तिवारी मय टीम के शामिल रहे।