बाँदा-युवती ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

SHARE:

युवती ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के कनवारा गांव निवासी दिशा पाठक (22) पुत्री रामदास पाठक ने गुरुवार शाम कमरे में पंखे की हुक से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर भाई गोपाल कमरे में पहुंचा तो दिशा फंदे पर लटक रही थी। शव देखते ही भाई चीख पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए।
प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रही थी तैयारी
मृतका के पिता रामदास ने बताया कि वह खेती-किसानी करते हैं। उनकी बेटी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी परिवार को भी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई