बाँदा-रेलवे स्टेशन पर राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

SHARE:

बांदा। राजभाषा पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत रेलवे स्टेशन पर राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रेलवे के विभिन्न विभागों के 17 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता हिंदी राजभाषा विभाग, झांसी मंडल के वरिष्ठ अनुवादक श्रीकांत शर्मा और राजेश त्रिपाठी की देखरेख में संपन्न हुई। कार्यक्रम के संचालन में सुधीर कुमार सोहने, स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता, कार्यालय अधीक्षक एवं सचिव तथा रविंद्र कुमार ने सहयोग किया। आयोजकों के अनुसार राजभाषा पखवाड़े का उद्देश्य रेल कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाना और सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को अधिक से अधिक बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी जानकारी और हिंदी ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
17 कर्मचारियों ने किया प्रतिभाग
राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रेलवे के विभिन्न विभागों के कुल 17 कर्मचारियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
मंडल स्तर पर होगा सम्मान
प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को झांसी मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में सम्मानित किया जायेगा।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई