पत्नी से विवाद के बाद ठेकेदार ने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर बेटी ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी। परिजन और पड़ोसी दीवार तोड़कर कमरे में दाखिल हुए और फंदे पर लटक रहे व्यक्ति को नीचे उतारा। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव निवासी राजमन (42) पुत्र मिठाई लाल मंगलवार रात कमरे में पंखे के बॉस से साफी के सहारे फांसी पर लटक गया। बेटी ने उसे फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाया। जानकारी मिलते ही परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुए और आनन-फानन फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। जीवित होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भतीजे केतन भारती ने बताया कि राजमन मजदूरों की ठेकेदारी करता था। जून माह में उसने कुछ मजदूरों को 50 हजार रुपये एडवांस दिए थे। कुछ मजदूर काम पर गए, जबकि कुछ काम पर नहीं गए। काम पर नहीं जाने वाले मजदूरों से उसे रुपये वापस लेने थे, लेकिन वे रुपये नहीं दे रहे थे। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद नाराज होकर राजमन ने फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मजदूरों को दिए थे 50 हजार रुपये एडवांस
मृतक मजदूरों की ठेकेदारी करता था। बताया गया कि जून में उसने मजदूरों को 50 हजार रुपये एडवांस दिए थे। कुछ मजदूर काम पर नहीं गए और उनसे रुपये वापस लेने को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।