चित्रकूट-टायर की दुकान में भीषण आग, सैकड़ों टायर जलकर राख

SHARE:

टायर एजेंसी में शनिवार रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दुकान में रखे सैकड़ों टायरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि दुकान से उठता धुआं और लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियां तीन घंटे से अधिक समय तक आग बुझाने में जुटी रहीं। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
घटना कर्वी के बेड़ी पुलिया चौराहे स्थित श्री विनायक टायर एजेंसी की है। शनिवार रात अज्ञात कारणों से दुकान में आग लगी। आग की जानकारी होते ही आसपास के लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखे बड़ी संख्या में टायर धू-धूकर जलने लगे। सूचना पर सदर कोतवाल अभय राज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। दुकान के अंदर धधक रही आग को नियंत्रित करने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग की तीव्रता के कारण जले हुए टायरों को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया, ताकि अंदर लगी आग को पूरी तरह बुझाया जा सके। दमकल की टीमें तीन घंटे से अधिक समय तक आग बुझाने में लगी रहीं। आग की चपेट में आने से दुकान में रखे सैकड़ों टायर जलकर राख हो गए। अन्य सामान के भी जलने की जानकारी है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सैकड़ों टायर जलकर राख
आग की चपेट में आने से दुकान में रखे बड़ी संख्या में टायर पूरी तरह जल गए। जले हुए टायरों को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया।
तीन घंटे से अधिक चला राहत कार्य
दमकल की टीमों ने लगातार प्रयास कर आग पर काबू पाया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई