बाँदा-सोशल मीडिया पर तमंचे का प्रदर्शन पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

SHARE:

सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे का प्रदर्शन करना एक युवक को भारी पड़ गया। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके कब्जे से तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पैलानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने रपटा केन नदी के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, ग्राम खप्टिहाकला निवासी प्रेमनारायण पुत्र राजाभईया सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे का प्रदर्शन कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पैलानी में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। मामले में मु0अ0सं0 193/26 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कृष्णप्रताप सिंह और हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र सिंह शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई