बाँदा-महिला से बातचीत बनी हत्या की वजह, बांके से वारकर युवक को उतारा मौत के घाट

SHARE:

महिला से बातचीत को लेकर उपजी रंजिश में युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को मोटरसाइकिल समेत नदी में फेंक दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांका और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में रविवार को बागै नदी के क्योटरा के पास बरकत अली पुत्र जिलेदार निवासी नहरी का शव मिला था। बरकत घर में लहुरेहटा पैसे लेने जाने की बात कहकर दोस्त ब्रजमोहन की बाइक लेकर निकला था। इसके बाद उसका शव नदी में मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीओ नरैनी प्रवीण कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया कि मृतक का आरोपियों के परिवार की एक महिला से बातचीत को लेकर विवाद था। आरोपियों ने बरकत को महिला से बातचीत करते देख लिया था। इसी रंजिश में आरोपियों ने बरकत पर बांके से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बाइक समेत बागै नदी पुल से नदी में फेंक दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार के पर्यवेक्षण में अलग-अलग पुलिस टीमों को खुलासे के लिए लगाया। पुलिस टीमों ने लगातार सुरागरसी और पूछताछ करते हुए घटना का दो दिन के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल चुनवदा उर्फ रमेश, रामबाबू और अरुण को गिरफ्तार किया है। पूछताछ और उनकी निशानदेही पर नदी से हत्या में प्रयुक्त बांका और मृतक की मोटरसाइकिल बरामद की गई।
दो दिन में खुला हत्या का राज
पुलिस के मुताबिक, घटना से करीब दो दिन पहले महिला से बातचीत को लेकर मृतक और आरोपियों के बीच रंजिश पैदा हुई थी। इसी विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। पुलिस ने घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किया।
तीन आरोपी गिरफ्तार, बांका और बाइक बरामद
गिरफ्तार आरोपियों में चुनवदा उर्फ रमेश पुत्र पुन्ना निवासी शंकर बाजार अंश पुकारी, रामबाबू पुत्र पुन्ना निवासी शंकर बाजार अंश पुकारी और अरुण पुत्र किशोरी लाल निवासी ग्राम पुकारी थाना नरैनी शामिल हैं। मामले में मु0अ0सं0 240/26, धारा 103(1)/238 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत है।
खुलासा करने में यह टीम रही शामिल
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा,निरीक्षक अपराध अर्जुन सिंह,करतल चौकी प्रभारी अनिल कुमार साहू, कांस्टेबल आशू सिंह, अंकित सिंह, शुभम सिंह, सुनील कुमार, अखिलेश, आशुतोष, राघवेन्द्र, सुशील कुमार, अजय यादव और महिला कांस्टेबल पूजा साहू शामिल रही।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई