फर्रुखाबाद-बिजली चोरी पकड़ते ही भड़के लोग, जेई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

SHARE:

बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर कार्रवाई के दौरान हमला कर दिया गया। आरोप है कि अवर अभियंता को हमलावरों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और सड़क पर गिराकर भी मारपीट की। घटना में जेई घायल हो गए, जिसके बाद विभागीय टीम कार्रवाई के लिए थाने पहुंची।
फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित लोको रोड पर सोमवार को बिजली चोरी की शिकायत की जांच करने एसडीओ अजय कुमार, जेई मुख्तार हुसैन और लाइनमैन पहुंचे थे। टीम जांच कर रही थी, इसी दौरान बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोगों ने विद्युत टीम पर हमला कर दिया।
जेई को दौड़ाकर पीटा, सड़क पर गिराकर भी मारपीट
आरोप है कि हमलावरों ने जेई मुख्तार हुसैन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उन्हें सड़क पर गिरा दिया गया और इसके बाद भी मारपीट की गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। हमले में जेई घायल हो गए।
थाने पहुंची विद्युत टीम, कार्रवाई शुरू
घटना के बाद विद्युत विभाग की टीम फतेहगढ़ कोतवाली पहुंची। अधिकारियों ने मामले में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जायेगा।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई