बरेली-नशे के सौदागर पर एएनटीएफ का शिकंजा, 2.60 करोड़ की हेरोइन बरामद

SHARE:

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई में एएनटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एक कथित अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 2.60 करोड़ रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपी ने तस्करी के नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं।
एएनटीएफ की बरेली इकाई ने मीरगंज थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए फरीदपुर क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी जब्बार खान को गिरफ्तार किया। उसे रेबिल हॉस्पिटल के सामने से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 300 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल फोन और 1200 रुपये बरामद किए गए। उसके खिलाफ मीरगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
देहरादून में सप्लाई करने जा रहा था आरोपी
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने भाई के साथ मिलकर हेरोइन की आपूर्ति करता था। दोनों कथित तौर पर कम कीमत पर मादक पदार्थ खरीदकर देहरादून में अलग-अलग लोगों को बेचते थे। गिरफ्तारी के समय भी आरोपी हेरोइन लेकर देहरादून में एक पार्टी को सप्लाई करने जा रहा था, लेकिन रास्ते में एएनटीएफ टीम ने उसे दबोच लिया।
तस्करी के नेटवर्क की तलाश तेज
एएनटीएफ अब आरोपी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों के अनुसार यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मादक पदार्थ की आपूर्ति कहां से होती थी और गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल हैं। एएनटीएफ प्रभारी विकास यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के नेटवर्क की जांच की जा रही है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए भी कार्यवाही जारी है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई