बाँदा-60 लाख की कोडीन सिरप की खेप पकड़ी, चार गिरफ्तार

SHARE:

अवैध रूप से परिवहन की जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप के खिलाफ यूपी एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त अभियान में डीसीएम को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें 30 हजार बोतलें बरामद हुईं। मौके से डीसीएम चालक समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में यूपी एसटीएफ को कोडीन सिरप के अवैध परिवहन की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के बाद एसटीएफ ने थाना बिसंडा पुलिस से संपर्क किया और संयुक्त टीम ने कार्रवाई शुरू की। टीम ने डीसीएम को ट्रेस कर रोका और उसकी तलाशी ली। डीसीएम से 100 एमएल की 30 हजार बोतलें बरामद हुईं, जिनकी कुल मात्रा करीब 3000 लीटर बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक डीसीएम को एक कार द्वारा स्कॉर्ट किया जा रहा था। मौके से कार को भी बरामद किया गया, जिसमें तीन लोग सवार थे। डीसीएम चालक समेत कुल चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। बरामद कोडीन सिरप की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख 45 हजार रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरेंद्र पुत्र भगवत प्रसाद निवासी ग्राम नहर पुरवा, थाना बिसंडा, बांदा, प्रवीण उर्फ लकी पुत्र स्वर्गीय दयाराम निवासी लखन कॉलोनी, अतर्रा, थाना अतर्रा, बांदा, रोहित पुत्र कालू राम निवासी रामलीला मैदान, अतर्रा, थाना अतर्रा, बांदा और शेखर पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम भैना, थाना बहादुरगढ़, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।
250 पेटी में 30 हजार बोतलें बरामद
संयुक्त कार्रवाई में 250 पेटी में रखी 100 एमएल की कुल 30 हजार बोतलें, एक डीसीएम और एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया। बरामद सिरप की कीमत करीब 60 लाख 45 हजार रुपये आंकी गई है।
नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कोडीन सिरप की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में पूछताछ के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के संबंध में क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर एंगल पर जांच पड़ताल की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई