बस्ती-सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला एसओ का शव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

SHARE:

थाना प्रभारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सरकारी आवास में फंदे से शव लटका मिलने की सूचना पर अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत की वजह अभी रहस्य बनी हुई है।
बस्ती के मामला वाल्टरगंज थाना क्षेत्र का है। यहां थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश सिंह का शव शनिवार शाम डीएम कार्यालय के पास स्थित सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
डीआईजी और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तीन टीमें जांच में जुटीं
पुलिस ने घटना की तह तक पहुंचने के लिए तीन जांच टीमें लगाई हैं। टीमों द्वारा सरकारी आवास और घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है। थाना प्रभारी के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और हाल की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
सुसाइड नोट की पुष्टि नहीं
प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। हालांकि अभी तक घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मौके से किसी सुसाइड नोट के मिलने की भी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई